बगैर चालान स्टोन चिप्स लदा ट्रेलर ट्रक जब्त

हरिहरगंज (पलामू )

मेदिनीनगर–औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर कटैया मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बगैर चालान स्टोन चिप्स (गिट्टी) लदे एक ट्रेलर ट्रक को जब्त किया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान पाया गया कि यूपी 32 पीएन 8847 नंबर का ट्रेलर ट्रक बिना किसी वैध चालान के स्टोन चिप्स लेकर बिहार की ओर जा रहा था । इसके बाद पुलिस ने तत्काल वाहन को जब्त कर हरिहरगंज थाना ले आई । उन्होंने बताया कि मामले की सूचना जिला खनन पदाधिकारी दी गई है तथा आवश्यक प्रतिवेदन भी भेजा गया है । उन्होंने कहा कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी । वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन एवं बिना चालान गिट्टी ढुलाई करने वाले ट्रक संचालकों में हड़कंप है ।

Leave a Reply