हत्या से ग्रामीणों में उबाल, दमवा मोड़ पर किया सड़क जाम

हरिहरगंज (पलामू) पिपरा थाना क्षेत्र के मधुबाना गांव में सोमवार को दिनदहाड़े प्रभु नाथ रजवार की बलुआ से वार कर हत्या करने की घटना से ग्रामीणों में उबाल है। मंगलवार की सुबह प्रखंड प्रमुख विक्रांत सिंह यादव,जिला पार्षद ददन पासवान, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप पासवान, मुखिया राजेश राजवंशी, लालबहादुर सिंह, रामाशीष पासवान,इंदल यादव , सतेन्द्र यादव, जनेश्वर रजवार, चितरंजन राम सहित सैकड़ों लोगों ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा मृतक के परिवार को उचित मुआवजा कै मांग को लेकर दमवां मोड़ पर सड़क जाम कर आक्रोश प्रदर्शन किया। बाद में बीडीओ विनय कुमार व थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। साथ ही सरकारी प्रावधानों के तहत मृतक के आश्रित को मुआवजा, पेंशन, पारिवारिक लाभ,आवास योजना का लाभ देने का आश्वासन दिया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply