शिकारपुर जंगल से गला- सड़ा शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव के जंगल से सड़ा गला अज्ञात शव को बरामद किया है। सूचना के बाद सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे एस‌आई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त शव शिकारपुर गांव से 5 किलोमीटर दक्षिण झारखंड -बिहार की सीमा गोरेया घाट जंगल के डिहरा पहाड़ के नीचे गुफा नुमा चट्टान के बीच से बरामद किया गया है। मृतक काला शर्ट तथा जिंस पैंट पहने हुए है। सुबह में लकड़ी चुनने गए ग्रामीणों ने शव को देखा तथा पुलिस को सूचना दी। एस आई ने बताया कि उक्त शव दस से पंद्रह दिन पुराना होने की संभावना है। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए एम‌एमसीएच मेदिनीनगर भेज दी है। वहीं पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

Leave a Reply