नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की हुई बैठक

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज थाना के समीप स्थित आर बी पैलेस में रविवार को भाजपा प्रखंड इकाई की बैठक हुई। जिसमें राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव टालने के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव से लेकर नगर निकाय चुनाव तक भाजपा की सरकार कराई है। जबकि 6 वर्षों से चल रही हेमंत सरकार निकाय चुनाव को टालने का भरसक प्रयास कर रही है। इसके खिलाफ आगामी 7 जनवरी को भाजपा द्वारा प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। वहीं विशिष्ट अतिथि पांकी विधायक शशि भूषण मेहता तथा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि भाजपा के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता ठान ले तो नगर पंचायत के सभी पदों पर भाजपा काबिज होगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम ने किया। मौके पर मुन्ना विश्वकर्मा, अरुण मिश्रा, सतेन्द्र मेहता, महिला मोर्चा की रूबी सिंह, रेणु देवी, सनोज गुप्ता, विजय यादव, भीमसेन शर्मा, राजेश दास, शंभू सिंह, विजय मिश्रा, राजीव रंजन, अरविंद पासवान,पवन गुप्ता, विजय शौंडिक, कृष्णा क्रांतिकारी, जेपी गुप्ता, उमेश साव, मृत्युंजय सिंह, दिनेश पासवान, टंटू मिश्रा, निरंजन प्रसाद, संतोष शौंडिक, रामवृक्ष मस्ताना, कुंदन कुमार,करण राजवीर,अजय सिंह,चंदन प्रजापति, संतोष प्रसाद, राजेश रंजन मिश्रा, कपेश्वर सिंह, अवधेश मेहता, विनोद पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply