वाहिनी के पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार महतो ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
मेदिनीनगर (पलामू)
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को आईआरबी-10 पलामू कैंप परिसर स्थित जीएलए कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार महतो ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने अपने संदेश में देश की एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकजुटता के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने आपसी भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
मौके पर वाहिनी के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

