दुमका में महिला और बच्ची के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
झारखंड की उपराजधानी दुमका में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के गांधी मैदान के पास झाड़ियों से एक महिला और उसकी मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना सदर इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे सुनसान इलाके की बताई जा रही है। सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने झाड़ियों में शव देखे, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई
