बारियातू (लातेहार)
बारियातू प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख कार्यालय में शनिवार को प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16वें वित्त आयोग मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पंचायत समिति मद से योजनाओं के चयन एवं अनुमोदन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों से संबंधित विकास योजनाओं की सूची तैयार करने तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकता वाली योजनाओं का चयन करने पर विचार-विमर्श किया गया। प्रमुख उर्मिला देवी ने पंचायत समिति सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र की प्राथमिकता वाली योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने की बात कही, ताकि आवश्यकतानुसार योजनाओं का चयन कर विकास कार्यों को गति दी जा सके।
बैठक में प्रखंड उप प्रमुख निशा शाहदेव, पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद होजैफा, राजेश राम, सोनी देवी, संतोष भगत, उमेश उरांव, जया देवी, पंचायत सचिव सह प्रभारी पंचायतीराज पदाधिकारी शेराफेनुस खलखो, जेई रिश्ते प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।

