मेदिनीनगर (पलामू)
शनिवार को 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माटी कला बोर्ड प्रमंडलीय कार्यालय, मेदिनीनगर में भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह ध्वजारोहण कार्यक्रम झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री अविनाश देव जी के नेतृत्व एवं तत्त्वावधान में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान समिति के कई सम्मानित सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

