लातेहार-जमिअत ओलमा का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

बारियातू (लातेहार)

बारियातू प्रखंड अंतर्गत इटके ग्राम स्थित जामा मस्जिद परिसर में शनिवार को जमिअत ओलमा के तत्वावधान में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता जमिअत ओलमा लातेहार के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद जियाउल्लाह मजाहिरी ने की। कार्यक्रम में लातेहार, पलामू व चतरा जिले के उलेमा, मस्जिदों के इमाम और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं समाजहित में संचालित कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था। मुख्य अतिथि जमिअत ओलमा-ए-हिंद के आर्गनाइजर मौलाना तबरेज रहमानी ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने उलेमा, इमाम व सामाजिक कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि झारखंड अध्यक्ष मौलाना अब्दुल कयूम कासमी ने कहा कि जमिअत ओलमा-ए-हिंद ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संगठन शिक्षा, चिकित्सा, मानव सेवा, सामाजिक एकता और अमन-शांति के लिए कार्य करता रहा है। जिला सदभावना कमेटी का विस्तार करते हुए टोंटी पंचायत समिति सदस्य मो. होजैफा को जिला सचिव तथा मसियातू निवासी हाफिज अब्दुल माजिद को जमिअत ओलमा-ए-तनजीम कमेटी का जिला सचिव मनोनीत किया गया। अतिथियों को शॉल व पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply