सवर्ण समाज समागम के आयोजन का निर्णय

मेदिनीनगर (पलामू)

सवर्ण समाज को व्यापक स्तर पर एकजुट करने तथा समाज के विभिन्न तबकों को एक साझा मंच पर लाने के उद्देश्य से सवर्ण समाज समागम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। रविवार को सद्दीक चौक स्थित त्रिपाठी इंटरनेशनल होटल में आयोजित सवर्ण समाज की महत्वपूर्ण बैठक में इस संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि प्रस्तावित समागम को व्यापक स्वरूप देने के लिए समाज के सभी तबकों, प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित किया जाएगा। विभिन्न स्तरों पर विचार-विमर्श एवं व्यापक सहमति के बाद समागम की तिथि की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय, संवाद और एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। प्रस्तावित समागम केवल औपचारिक आयोजन न होकर सामाजिक विषयों पर गंभीर विमर्श, आपसी समन्वय और भविष्य की रणनीति तय करने का साझा मंच होगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समागम को सफल बनाने के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता संतोष शुक्ला ने की, जबकि संचालन नवीन तिवारी ने किया।
बैठक में संतोष तिवारी पिंकू, अमर सहाय, अमित सिन्हा, मुरारी पांडेय, रंजीत नारायण पाण्डेय, विक्रांत त्रिपाठी,संजय मिश्रा,अजय तिवारी,रवि ओझा,अभय सिंह डिंपल,वेद प्रकाश शर्मा,सुरेंद्र तिवारी,पिंकू पाठक,विनय सिन्हा,आशीष सिंह,नीरज दूबे,सुदीप पाण्डेय,आनंद प्रकाश दूबे,प्रदीप दूबे,अमर दास,राकेश तिवारी,आशुतोष तिवारी एवं प्रेमचंद दूबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply