हरिहरगंज- सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा का हरिहरगंज प्रखंड कमिटी गठित

हरिहरगंज,(पलामू )

नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत खाप कटैया मिडिल स्कूल में रविवार को सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्रहामण महासभा की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से महासभा के हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष संतोष मिश्रा और सचिव संजय मिश्रा को बनाया गया है। संयुक्त सचिव अजित मिश्रा, उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा चुने गये है। संरक्षक वंशीधर मिश्रा , विजय मिश्रा को बनाया गया है। महासभा के जिला महासचिव परमिल प्रसुन ने उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन समाज के लोगों के लिए काम कर रही है, संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला के सभी प्रखंडों में कमेटी का विस्तार किया जा रहा है। राष्ट्रीय संस्कृत विद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव वंशीधर मिश्रा ने कहा कि संस्कृत विषय को समाज में मजबूती से लाने की जरूरत है। बैठक में संगठन के जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनिल मिश्रा, सुरेंद्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष धनंजय मिश्रा, हरिहरगंज के पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरूण मिश्रा,अर्जुन मिश्रा, , प्रमोद पाठक, अभिषेक मिश्रा, पंकज मिश्रा , प्रमोद मिश्रा , अंबुज मिश्रा, रंजित मिश्रा, उमेश मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply