बारियातू (लातेहार):
बारियातू भाजपा मंडल कार्यालय में सोमवार को जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान आगामी 6 मई को लातेहार मुख्यालय में पेयजल समस्याओं को लेकर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर भी विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मौके पर किशोर प्रसाद, योगेन्द्र भोगता, सकेन्द्र राम, धानेश्वर उरांव, श्रवण ठाकुर, अशोक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

