Breaking – रांची-हजारीबाग में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले राहुल दुबे गैंग का पुलिस ने किया एनकाउंटर

रांची (झारखंड)

राजधानी रांची में राहुल दुबे गैंग के गुर्गे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगने की सूचना है. जबकि चार को गिरफ्तार किया गया. यह घटना धुर्वा इलाके के सीठीयों के पास हुई. जब पुलिस अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी तभी बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी. मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.वहीं मौके से तीन पिस्टल बरामद किया गया है.

बताया जा रहा है कि हजारीबाग और रांची में देर रात राहुल दुबे गैंग के गुर्गों ने वारदात को अंजाम दिया. हजारीबाग में एक होटल के बाहर अंधा धुन गोली चलाई तो दूसरी तरफ रांची में कोयला कारोबारी के घर पर फायरिंग कर धमकी दी है. इस घटना के बाद पुलिस ने अब अपराधियों का एनकाउंटर किया है. पुलिस को सूचना मिली थी की कुछ युवक सीठीयों इलाके में घूम रहे है. जिसके बाद टीम गठित की गई.

Leave a Reply