हॉस्पिटल एसोसिएशन पलामू ने मनाया गांधी जयंती समारोह

मेदिनीनगर (पलामू)

हॉस्पिटल एसोसिएशन पलामू के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेदिनीनगर शहर के आशी केयर हॉस्पिटल, पांकी रोड, रेडमा में किया गया।
समारोह में उपस्थित सदस्यों एवं अस्पताल संचालकों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्य्क्ष मनीष तिवारी जी ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं मानव सेवा के विचारों को याद किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन और उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों का दायित्व है कि वे जरूरतमंद मरीजों की सेवा, संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ करें तथा समाज में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएं।
इस अवसर पर हॉस्पिटल एसोसिएशन पलामू के पदाधिकारी, आनंद सिंह, अरुण सिंह, इस्लाम अंसारी, मंसूरजी,अरुण यादव, सभी सदस्य एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। समारोह का समापन गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यक्षेत्र में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply