- मां की प्रेरणा से क्षेत्र को शैक्षणिक हब के रूप में किया स्थापित : रामचंद्र चंद्रवंशी
- माता लक्ष्मी चंद्रवंशी की मनायी गयी ग्यारहवीं पुण्यतिथि व महिला महाविद्यालय का मना स्थापना दिवस
(1) प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते अतिथि
(2) कार्यक्रम में शामिल पूर्व मंत्री व अतिथि
विश्रामपुर (पलामू ) :
विश्रामपुर नगर परिषद के मुख्य कस्बा रेहला में सोमवार को पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की माता लक्ष्मी चंद्रवंशी की ग्यारहवीं पुण्यतिथि मनायी गयी.इसके अलावा लक्ष्मी चंद्रवंशी महिला महाविधालय का स्थापना दिवस भी समारोह पूर्वक मनाया गया.समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश कुमार सिंह,पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी,बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपत दिनेश प्रसाद सिंह व आरसीयू के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्या नूतन रानी व संचालन शिक्षाविद अरुण कुमार सिंह ने किया.इसके बाद महाविद्याल परिसर में स्थापित माता लक्ष्मी चंद्रवंशी के प्रतिमा पर अतिथियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किया.नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बेटा पढ़ता है तो एक व्यक्ति शिक्षित होता है और बेटी पढ़ती है तो पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है.वैसे भी शिक्षा सिर्फ नौकरी पाने के लिये जरूरी नहीं है.शिक्षा हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये जरूरी है.शिक्षा संस्कार व अनुशासन सिखाता है.शिक्षा हमें देश का बेहतर नागरिक बनने के लिये प्रोत्साहित करता है.पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि विश्रामपुर व रेहला जैसे पिछड़े क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थान खोलने के लिए उन्हें मां की ओर से प्रेरित किया गया था.उनकी इच्छाओं को पूरा करने के क्रम में यह क्षेत्र आज शैक्षणिक हब के रुप में स्थापित हो चुका है.आरसीयू विश्वविद्यालय की स्थापन करायी.जिसके तहत कुल 29 महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं.उन्होंने कहा कि कल तक दूसरे राज्य में भटक कर शिक्षा ग्रहण करने वाले स्थानीय छात्र छात्राएं विश्रामपुर में हीं पढ़कर डॉक्टर व इंजीनियर सहित उच्च डिग्री हासिल कर रहे है.श्री चंद्रवंशी ने अपनी मां लक्ष्मी चंद्रवंशी के जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि मां मजदूरी कर दोनों भाई को पढ़ाने का काम किया.मां के कहने पर क्षेत्र में कई महिला कालेज स्थापित किया.अपनी माँ का सपना पूरा कर उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि देने का काम किया.आरसीयू के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूल मंत्र है.शिक्षा से ही विकास के सारे द्वार खुलते हैं.शिक्षा के बगैर विकास की कल्पना करना भी बेमानी है.दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह गौरव की बात है कि स्थानीय बच्चों को पढ़ने के लिये मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज विश्रामपुर में उपलब्ध है.अब गरीब परिवार के बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर रहे है.इस दौरान कॉलेज के छात्र – छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया.मौके पर आरसीयू के रजिस्टार देवाशीष मंडल,प्राचार्य नीलम केशरी, सुमित्रा देवी,रामचंद्र यादव,इदरीश हवारी,डॉ वी पी शुक्ला,पूर्व प्रमुख संतोष चौबे,आशुतोष सिंह,प्रमोद दीक्षित,रणधीर सिंह,रामल्ला दुबे,सुरेश पांडेय,विकाश चौबे,विजय सिंह,भोला चंद्रवंशी,राजन पांडेय,बालजी चौबे,ललन प्रसाद पाण्डेय,सिंटू सिंह,ज्वाला गुप्ता,सुनील कुमार चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.
- जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण
माता लक्ष्मी चंद्रवंशी के पुण्यतिथि पर एक हजार जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया.इसके अलावा महा भंडारे का भी आयोजन किया गया था,जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

