झारखंड में शीतलहर के कारण 6 से 8 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

रांची (झारखंड)

राज्य में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए सरकार ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया है. 6 जनवरी से 8 जनवरी तक राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई बंद रहेगी.

इस दौरान प्री-नर्सरी, नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कक्षाएं नहीं होंगी. यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और सभी निजी विद्यालयों पर लागू होगा.

हालांकि सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी इन दिनों स्कूल आएंगे और अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे. वे इस अवधि में गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे. वहीं यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित है, तो उसके आयोजन को लेकर संबंधित सक्षम प्राधिकारी अपने विवेक से निर्णय ले सकेंगे.

Leave a Reply