श्री सर्वेश्वरी समूह के गुरी प्रार्थना गृह द्वारा किया गया कंबल वितरित
विश्रामपुर (पलामू) :
कड़ाके की ठंड को देखते हुये श्री सर्वेश्वरी समूह के गुरी प्रार्थना गृह द्वारा सोमवार को
समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के आलोक में जरूरतमंद लोगों की सेवा एक अभियान के तहत् गांव – गांव में घूम कर असहाय, आशक्त व उपेक्षित लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया.समूह के सदस्यों ने
उलीपहाड़ी,पहरगेडूआ,पिपरा,सेवरा,टोना, बलुआहा,केवालपर व कधवन गांव के जरूरतमंदों के घर जाकर कंबल,टोपी, मोजा सहित अन्य गर्म कपड़े प्रदान किया.मौके पर समूह के रंजीत सिंह,रश्मि राय,हलकानी राम,चंद्रदेव साव, ज्वाहीर साव,हीरा साव,टेपण लाल जायसवाल, संजीत कुमार मिश्रा सहित कई सदस्य मौजूद थे.

