झारखंड प्रजापति महासंघ के बैनर तले प्रखण्ड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

बारियातू (लातेहार)

बारियातू प्रखंड क्षेत्र के साल्वे पंचायत अंतर्गत बरछिया स्थित थाना के समीप रविवार को झारखंड प्रजापति(कुम्हार) महासंघ के बैनर तले प्रखण्ड स्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर प्रखण्ड स्तरीय कमिटी का पूर्णगठन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश युवा अध्यक्ष शंभू प्रजापति, पूर्व जिला परिषद सदस्या नीरा देवी, रमन कुमार महतो, महेंद्र प्रजापति, पंकज प्रजापति,भुनेश्वर प्रजापति, डाक्टर सुरेंद्र कुमार के सहित काफी संख्या में गणमान्य लोगों ने सम्मेलन में पहुंचे।
सम्मेलन को संबोधित
करते हुए माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति ने कहा कि कुम्हारों का पुश्तैनी काम विलुप्त होते जा रहा है हम सब राज्य सरकार से मांग करेंगे की हमे रोजगार से जोड़ा जाय तथा पीएम विश्वकर्मां योजना हम लोगो के हित में केंद्र सरकार से चलाया जा रहा है उसका हम सब लाभ ले, तथा हम लोग एक जुटता और समनता का परिचय दे ताकि हमारी राजनीति भागीदारी सुनिश्चित हो। जिसका कोई नेता नहीं उसका कोई पहचान नहीं कुम्हार एक सृष्टि का निर्माता है हम रहे न रहे मेरा समाज रहना चाहिए। इसके पश्चात प्रखण्ड स्तरीय कमेटी पुनर्गठन पर चर्चा किया गया।चर्चा के पश्चात उपस्थित समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से प्रखण्ड अध्यक्ष आनंद प्रजापति, सचिव सोनु प्रजापति, कोषाध्यक्ष जतन प्रजापति, उपाध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति, पुनेश्वर प्रजापति, डा0 रणधीर प्रजापति को बनाया गया।
मौके पर राजेश प्रजापति, अयोध्या, दिलीप, संदीप, राकेश, अवध, नरेश,भीम, राजेंद्र, रविन्द्र, मनराज, सुरेश, प्रकाश, गुलशन, संदीप, पुनेश्वर, बिनेश्वर, रूपेश, पप्पू, कमलेश, खुसिलता देवी, नमिता देवी, खुशबू देवी, राधा देवी, रानी देवी सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply