राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत प्रखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविरों का होगा आयोजन

मेदिनीनगर (पलामू)

जिला आयुष समिति, पलामू के तत्वावधान में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत प्रखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इन शिविरों में वृद्धजनों की देखभाल, असाध्य रोगों, जोड़ों एवं मांसपेशियों के दर्द तथा अन्य जटिल व पुरानी बीमारियों से संबंधित समस्याओं के लिए आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से निःशुल्क परामर्श एवं उपचार की सुविधा मिलेगी। साथ ही निःशुल्क औषधियों का वितरण और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी भी दी जाएगी।

📅 शिविर की तिथि: 22 अक्टूबर को मेदिनीनगर,सतबरवा,चैनपुर, रामगढ़,लेस्लीगंज,पांकी,मनातू,नौडीहा बाजार,नवा बाजार,विश्रामपुर और तरसही
एवं 23 अक्टूबर 2026 को हुसैनाबाद,हरिहरगंज,पिपरा,पांडू ऊंटरी रोड, पड़वा, पाटन, मोहम्मदगंज एवं छतरपुर

📍 स्थान: संबंधित प्रखंड परिसर सिर्फ हैदरनगर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/अस्पताल परिसर,हैदरनगर।

Leave a Reply