हरिहरगंज (पलामू)
मेन बाजार दुर्गा पूजा नवयुवक सांस्कृतिक समिति की ओर से बुधवार को गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन जुलूस धूमधाम से निकाला गया। प्रतिमाओं को अलग-अलग सुसज्जित वाहनों पर स्थापित कर जुलूस मेन रोड, अररूआ , झंडा चौक, महावीर मंदिर सहित शहर के विभिन्न निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पूरा शहर “दुर्गा माता की जय, जय श्री राम और जय हनुमान” के जयकारों से गूंज उठा। जुलूस में बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। इस मौके पर समिति के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं विसर्जन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

