नावाबाजार (पलामू)
पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के बसना गांव की 35 वर्षीय महिला के कथित अपहरण के बाद परिजनों ने बुधवार सुबह पांच बजे से सड़क जाम कर दिया। इससे एनएच-39 पर पड़वा मोड़ से गढ़वा रोड तक आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
घटना की सूचना मिलने पर नावाबाजार थाना प्रभारी संजय यादव मौके पर पहुंचे। वह परिजनों और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं।
फिलहाल सड़क जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला के अपहरण की घटना और उनकी बरामदगी को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

