बंद घर से नकद सहित ढाई लाख के जेवरात की चोरी

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बलरा गांव में बंद घर में चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित दिलरंजन कुमार सिंह उर्फ दिलू सिंह ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 6 अगस्त की रात अज्ञात चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी व बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने बताया है कि चोरों ने घर में रखे करीब ₹7,200 नकद तथा लगभग ₹2.50 लाख मूल्य के जेवरात समेत अन्य वस्तुओं की चोरी की है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार से मामले की निष्पक्ष जांच कर अज्ञात चोरों की शीघ्र पहचान करते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी एवं दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना के बाद पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार ने स्थल पर जाकर जांच -पड़ताल की । उन्होंने बताया कि घर के दरवाजे और ट्रंक (बक्सा) का ताला तोड़कर घटना का अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में रहते हैं।

Leave a Reply