हरिहरगंज- बटाने कैनाल की सफाई नहीं होने से हजारों एकड़ खेत सिंचाई से वंचित, किसानों में आक्रोश

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित बटाने निचले बराज नहर के पूर्वी राइट कैनाल की सफाई नहीं होने से आधा दर्जन से अधिक गांव के हजारों एकड़ खेत सिंचाई से वंचित है। इसे लेकर कटकोमा, खड़गपुर, भांवर, तरबन खुर्द, कजरू, सहित कई गांव के किसानों ने शनिवार को बटाने बराज पर प्रदर्शन किया।किसानों ने बताया कि एक माह पहले विभाग द्वारा लेफ्ट कैनाल की सफाई कराई गई। परंतु राइट कैनाल की सफाई नहीं की गई। जिसके कारण डैम में जल भंडारण रहने के बावजूद लोगों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। धान की बुआई का समय बीतता जा रहा है, परंतु खेत सूखा पड़ा है। किसानों ने सिंचाई विभाग से कैनाल की सफाई कराने तथा 99 चैनल कटकोमा में एक फीट का होम पाइप लगाने की मांग की है। मांग करने वालों में समाजसेवी जितेंद्र मेहता, अखिलेश मेहता, मुरारी यादव, बालकेश यादव, मनोज यादव, संजय यादव, अजय यादव, ललन मेहता, लल्लू यादव, राजकरण शर्मा, अरुण, विजय मेहता, जगनारायण राम, राजदेव राम, रवि रजक, मुकेश मेहता, राकेश कुमार, साकेत मेहता, विशुनपत राम, हरेंद्र साव, लक्ष्मण यादव, बौध यादव सहित कई लोग शामिल हैं।

Leave a Reply