हरिहरगंज- जिप प्रतिनिधि के पहल पर लगा ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों में हर्ष

हरिहरगंज (पलामू)

पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेंदुई पंचायत के भांगा गांव में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों द्वारा कई प्रयासों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि एवं वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति, पलामू जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष संदीप पासवान से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने तत्काल बिजली विभाग के महाप्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता से मिलकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों के निर्देश पर जले हुए 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इससे ग्रामीणों में हर्ष है। ग्रामीणों ने संदीप पासवान के प्रति आभार जताते हुए उन्हें जनता का सच्चा हितैषी बताया। आभार व्यक्त करने वालों में प्रेमचंद सिंह, जितेन्द्र सिंह, मिथलेश सिंह, अखिलेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बिन सिंह, जनेश्वर सिंह, सुशील सिंह, जसवंत सिंह, विक्रांत सिंह, भीष्म सिंह, ओमप्रकाश कुमार, राजू रंजन कुमार, यशवंत सिंह आदि ग्रामीण का नाम शामिल है ।

Leave a Reply