हरिहरगंज- पीसीसी सड़क व नाली निर्माण का हुआ शिलान्यास

हरिहरगंज ( पलामू )

हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में विकास को गति देते हुए वार्ड नंबर एक से पांच में बुधवार को पीसीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग योजना के तहत उदीन अंसारी के घर से प्रमोद रवि के घर तक बनने वाली सड़क व नाली निर्माण कार्य का नगर अध्यक्ष शीला चौधरी उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि व वार्ड पार्षद पुष्पा देवी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पीसीसी सड़क के निर्माण होने से लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे वार्ड वासियों अब बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी नगर प्रबंधक नजीबुल्लाह अंसारी वार्ड पार्षद बाबू भाई, अमरजीत यादव,पवन कुमार,अनुज कुमार,महताब आलम , प्रमोद रवि, मुकेश मेहता, उपेन्द्र यादव जेई सुबोध कुमार, कूलदीप कुमार के अलावे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply