विद्युत आपूर्ति में सुधार को लेकर सपा नेता ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

हरिहरगंज (पलामू)

समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह हरिहरगंज -हुसैनाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमलेश कुमार यादव ने हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड क्षेत्र में 16 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार को ज्ञापन सौंपा है। दिए गए ज्ञापन में सपा नेता ने कहा है कि लंबे समय से हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और लो -वोल्टेज की समस्या से विद्यार्थी , व्यवसायी सहित आम जनता त्रस्त है। वहीं खरीफ सीजन में मानसून की बेरुखी के बीच बिजली नहीं मिलने से सिंचाई के अभाव में खेती किसानी कार्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसे लेकर पूर्व में 31 जुलाई को भी ग्रामीणों के साथ सड़क पर उतरकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होता है तो विद्युत विभाग के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से जोरदार आंदोलन किया जाएगा। वहीं विद्युत महाप्रबंधक ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया है ।

Leave a Reply