जपला रेलवे स्टेशन पर चला रेलवे सुरक्षा जागरूकता अभियान

हुसैनाबाद (पलामू)

हुसैनाबाद, रेलवे मजिस्ट्रेट प्रज्ञेष निगम के नेतृत्व में रविवार को जपला रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।इसके तहत स्टेशन में यात्रियों व स्कूली बच्चों के मध्य रैली निकालकर जागरुक किया गया। साथ ही लाउडस्पीकर ब बैनर के माध्यम से यात्रियों से रेलवे के नियमों का पालन करने की अपील की गई।वही आरपीएफ के जवानों के साथ नये जनविश्वास अधिनियम 2026 के प्रावधानों की चर्चा की गई।उन्होंने राषटीय लोक अदालत जो सितम्बर में प्रस्तावित है जिसमें लोग अपने रेलवे के लंबित मामले का निस्तारण करा सकते है।उन्होंने रेलवे परिसर ,प्लेटफॉर्म ,टिकट काउंटर आदि का निरीक्षण किया।

Leave a Reply