बरवाडीह (लातेहार)
बरवाडीह प्रखंड स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय, मंगरा से रविवार को कक्षा आठ का एक छात्र अचानक विद्यालय परिसर से बाहर निकल गया। छात्र की पहचान सोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो अमडीहा का निवासी है।जानकारी के अनुसार, छात्र सुबह करीब 11 बजे विद्यालय से बिना किसी को बताए कहीं चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर विद्यालय प्रबंधन ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना बरवाडीह पुलिस को भी दी गई है।विद्यालय प्रबंधन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि सोनू कुमार सिंह कहीं भी दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल एकलव्य आवासीय विद्यालय, मंगरा अथवा बरवाडीह थाना पुलिस को सूचित करें, ताकि छात्र को सकुशल विद्यालय और परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

