मोहम्मदगंज (पलामू)
नालसा व झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में रविवार को पलामू जिला के मोहम्मदगंज प्रखंड सभागार में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञेष निगम में कार्यक्रम का उद्घाटन द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधिक सशक्तिकरण शिविर का उदेश्य लोगो को सशक्त बनाना है।उन्होंने कहा कि लोगों को कानून की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि डालसा का प्रयास है कि कोई भी गरीब पैसे के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहे ।न्याय सब को सुलभ सरल तरीके से कैसे मिले इसके लिए डालसा लगातार काम कर रहा है। इस मौके पर रेलवे जे एम के द्वारा परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया।मौके पर सीओ ,पंचायत के मुखिया व महिला समूह के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थर।

