पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

बारियातू (लातेहार)

बारियातू भाजपा मंडल कार्यालय में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन, विचारों एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।
मौके पर मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय और एकात्म मानववाद के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि देवनंदन प्रसाद, भरत उरांव, मंटू ठाकुर, रामकुमार प्रसाद, अवध प्रसाद, अरविंद प्रसाद, मदन प्रसाद समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply