भाजपा मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

बारियातू (लातेहार)

बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल की मासिक बैठक मंडल प्रभारी पंकज यादव एवं मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम पिछले माह आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में एसआईआर अभियान को लेकर सभी बूथ अध्यक्षों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत सभी शक्ति केंद्रों पर नियमित बैठक आयोजित करने तथा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को अपने-अपने बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सफल आयोजन करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मण कुशवाहा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रमेश राम, सांसद प्रतिनिधि किशोर प्रसाद, रामकुमार प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि देवनन्दन प्रसाद, जतन प्रजापति, ब्रजमोहन राम, गोपाल केशरी, अरविंद सिंह, ध्रुव सिंह, लवकुश सिंह, अर्जुन, प्रभु गंझू, दुलारचंद राम, अरविंद कुमार सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply