विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में शान से लहरा तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

मेदिनीनगर (पलामू)

80वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय ध्वज कार्यक्रम संपन्न हुआ । विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवं
विभाग संरक्षक श्री प्रकाश गुप्ता जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए सामूहिक रुप सें राष्ट्रगान किया।
तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धा पूर्वक नमन किया।
मौके पर उपस्थित मुख्य वक्ताओं ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र, प्रांत साप्ताहिक मिलन सह प्रमुख कुमार गौरव, विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, संरक्षक शिव प्रकाश, जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला मंत्री अमित तिवारी, समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, सह मंत्री विवेक सिंह, धर्माचार्य सह प्रमुख देवराज शर्मा, समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा, बालोपासना प्रमुख विकाश कश्यप, वार्ड संयोजक प्रकाश विश्वकर्मा, शुभम कुमार एवं भाजपा कोषाध्यक्ष राजहंस अग्रवाल समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply