छात्र सम्मेलन में गूंजे डॉo श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार
हरिहरगंज (पलामू )
हरिहरगंज प्रखंड के कौवाखोह स्थित नेशनल प्राइवेट आइटीआइ कॉलेज परिसर में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से डॉo श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ डॉo श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे, भाजयुमो जिला अध्यक्ष विपुल गुप्ता, प्रदेश मंत्री विश्वजीत पाठक तथा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह हरिहरगंज सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विपुल गुप्ता जबकि संचालन राजीव रंजन ने किया । अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि डॉo श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, शिक्षा, संगठन और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक रहा है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया । वक्ताओं ने कहा कि छात्र शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है ।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, सत्येंद्र मेहता, अजय सिंह, विश्वदीप कुमार, सनोज गुप्ता, मृत्युंजय सिंह, संजय जायसवाल, रघुनंदन साव, अखिलेश मेहता, कुमुद रंजन सिंह, करण गुप्ता, अवधेश मेहता, सत्येंद्र पासवान, करण राजवीर, विनोद पासवान, कृष्ण साव, जितेंद्र गुप्ता, रामवृक्ष मस्ताना, उदय वर्मा, सुनील गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

