बारियातू में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता टीमों का हुआ चयन

बारियातू (लातेहार)

बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
बीपीओ वीरेंद्र भगत ने बताया कि अंडर-17 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय फुलबसिया की टीम विजेता तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोनिया की टीम उपविजेता रही। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय टोंटी हेसला की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोनिया की टीम उपविजेता रही। अंडर-15 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोनिया की टीम विजेता बनी।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में उत्तम कुमार पांडेय, प्रदीप खलखो, क्रिस्टोफर खलखो, सुरेश उरांव, पंकज कुमार, शरत कुमार मिश्रा, मंटू उरांव तथा एमएस फुलसू के खेल शिक्षक अनुज दुबे सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply