विधायक ने दो चेकडैम सहित आठ योजनाओं का किया ऑनलाइन शिलान्यास

हरिहरगंज (पलामू)

क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र में दो चेकडैम सहित आठ योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इसमें सुदूरवर्ती तूरी पंचायत के ग्राम तेतरिया में लघु सिंचाई योजना के तहत कुंडेलवा नाला पर 44 लाख तथा कारीमाटी नाला पर करीब 62 लाख की लागत से निर्माण होने वाले पक्का चेक डैम के अलावे विभिन्न गांव में पुलिया, पीसीसी सड़क ,नाली निर्माण सहित छह योजनाऐं शामिल है। शिलान्यास स्थल पर राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने कहा कि इन योजनाओं के बनने से क्षेत्र में जल संरक्षण के साथ-साथ किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विभागीय जेई राजीव रंजन राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव, अशोक यादव,बुधन सिंह यादव, अशोक जायसवाल, जानू चौधरी, लखन यादव,उमा यादव,विकास यादव, आनंद यदुवंशी,कुंदन यादव, रंजीत पासवान, दीपक यादव,संगीता कुशवाहा, हरिदर्शन सिंह,योगेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, सतेन्द्र यादव,सतेंद्र भुईयां, जितेंद्र पासवान,अवधेश यादव, हीरालाल यादव, सुरेंद्र राम, कमेश शर्मा, कमलेश यादव सहित कई राजद कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply