मेदिनीनगर की चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड: ,आरोपी दिलीप तिवारी ने खोले कई राज, पूछताछ के बाद पैदल ही जेल ले गई पुलिस

मेदिनीनगर (पलामू)

मेदिनीनगर की चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने पैदल मार्च कराया करा कर कडा संदेश दिया है .आरोपी दिलीप तिवारी उर्फ मिंटू तिवारी को पुलिस ने 24 घंटे की रिमांड पर लिया था. जिसके बाद रविवार को उसे वापस जेल भेज दिया गया. इस दौरान मेदिनीनगर शहर थाने से पुलिस पैदल ही आरोपी दिलीप तिवारी को जेल ले गई. करीब 20 मिनट तक चलने के बाद आरोपी को जेल पहुंचाया गया.

रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की. इस दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए. आरोपी ने बताया कि जमीन विवाद में विनीत तिवारी की हत्या की गई थी. पुलिस को जमीन विवाद समेत कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है.पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Leave a Reply