हरिहरगंज (पलामू )
विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य को लेकर हरिहरगंज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 15 जून से 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी रविवार को सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार ने दी। बताया कि विद्युत फीडर, लाइन और अन्य आवश्यक तकनीकी कार्यों को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से दुरुस्त करने के लिए निर्धारित अवधि में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस निर्धारित शटडाउन को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक बिजली संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लें। विशेष रूप से व्यवसायिक प्रतिष्ठान, किसान, छात्र एवं घरेलू उपभोक्ता अपने दैनिक कार्यों की योजना उसी अनुसार बनाएं ताकि असुविधा से बचा जा सके।
सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर मेंटेनेंस कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और कार्य समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। इस दौरान विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

