स्कूलों में चलाया गया मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरूद्ध जागरुकता अभियान

हरिहरगंज (पलामू)

राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के निर्देश पर प्रखंड के क‌ई विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सोमवार को निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने नशा से होने वाली दुष्प्रभाव से संबंधित बैनर,तख्ती के साथ शहर का भ्रमण किया। वहीं कटैया ग्राम में स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने प्रधानाध्यापिका अभिलाषा कुमारी के नेतृत्व में विभिन्न स्लोगन लिखे तख्ती के साथ नशा के विरुद्ध जागरुकता रैली निकाली। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम समाज को नशामुक्त बनाने में सहायक होगी। रैली में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, लिपिक , आइसीटी इंस्ट्रक्टर शामिल थे। उधर सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य अजय राय ने छात्रों को नशा का दुष्प्रभाव बताया। इस अवसर पर एनसीसी पदाधिकारी डाo ओरेन्द्र यादव,डाo राजकुमार, नीरज कुमार सिंह, डाo नागदेव यादव, डाo कन्हैया प्रसाद सिंह, गोपाल शरण राणा सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply