हत्यरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

हरिहरगंज (पलामू)

हरिहरगंज थाना पुलिस ने शनिवार को स्थानीय थाना कांड संख्या 129/2025 के फरार अभियुक्त मोo इरफान अंसारी के घर पर ढोल बजाकर न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को चिपकाया। एसआई अविनाश कुमार, एएसआई विनोद कुमार राय पुलिस बल के साथ उक्त अभियुक्त के घर पर इश्तहार लगाने का कार्य पूर्ण किया। मालूम हो कि उक्त अभियुक्त पर सतगांवा निवासी गेट ग्रिल दुकानदार जसमुद्दीन उर्फ नवाब का षड़यंत्र रच कर हत्या कराने का आरोप है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि उक्त फरार अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करता है। तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply