फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़गपुर गांव में बुधवार को कांड संख्या 98/25 के प्राथमिकी अभियुक्त नमिता देवी के घर पहुंचकर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया । यह कार्रवाई थाना के एएसआई बिनोद कुमार राय ने सशस्त्र बलों के साथ की। पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर गांव में अभियुक्त के फरार होने की सूचना सार्वजनिक की और न्यायालय के आदेश के आलोक में इश्तेहार चिपकाया। इस संबंध में एएसआई विनोद कुमार राय ने बताया कि एक मामले के मुख्य अभियुक्त नमिता देवी पिछले कई माह से फरार चल रही है । उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply