हरिहरगंज (पलामू)
उत्पाद अधीक्षक पलामू के पर्यवेक्षण में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भितिहा गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान लव कुमार चंद्रवंशी के गौशाला से 472 गैलन में रखा हुआ 18880 लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट बरामद की गई । साथ ही घटना स्थल से अभियुक्त लव कुमार चंद्रवंशी तथा प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

