हरिहरगंज (पलामू )
झारखंड राज्य नगर निकाय चुनाव 2026 में चल रहे नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन सोमवार को हरिहरगंज नगर पंचायत में वार्ड पार्षद के कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि नगर अध्यक्ष पद से कोई भी उम्मीदवार नामांकन नहीं किया। वहीं वार्ड नंबर 1 से 16 तक में 17 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। निर्वाची पदाधिकारी सीओ मनीष कुमार सिन्हा व बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने बताया कि नाम दाखिल करने वालों में वार्ड संख्या 1 से मासूमा प्रवीण, आस्मीन प्रवीण, 3 से मनीष कुमार, लालू प्रसाद यादव, 5 से गीता देवी, 6 से मोहम्मद शब्बीर आलम, मोहम्मद इमरोज़ उर्फ डायमंड, मुस्तफा अंसारी, 8 से अर्चना देवी शामिल है। जबकि वार्ड संख्या 9 से जितेंद्र दास, याकिब रजा, 12 से रीना कुमारी, संगीता कुमारी, चंदा देवी, 13 से मोहम्मद आलमगीर उर्फ टूडे, संतन शर्मा, हसीमा खातून, विक्रम शर्मा, 14 से रिंकू देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है ।

