बरवाडीह (लातेहार) :
धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह रेलवे डीपू के कैरेज एंड बैगन विभाग में कार्यरत रेल कर्मी संजीव कुमार की रविवार की सुबह ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक राजीव कुमार रविवार को सुबह 6 बजे कैरेज विभाग में ड्यूटी करने के दौरान कैरेज विभाग कार्यालय के सामने रेलवे यार्ड नंबर 9 में रेल ट्रेैक पार करने के दौरान रेलवे यार्ड में शांटिंग कर रहे रेलवे वैगन के चपेट में आ जाने से रेल कर्मी की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार, रेलवे स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी घटनास्थल पहुंच कर रेल कर्मी की मौत की जानकारी ली। और घटना की जानकारी रेल के वरीय अधिकारियों एवं मृतक के परिजनों और जीआरपी मेदिनी नगर को गई। वही घटना की जानकारी मिलते ही मेदिनीनगर रेल थाना जीआरपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए शव को बरामद कर मेदिनीनगर मे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दे दिया गया ।
मृतक डालमिया नगर डेहरी जिला रोहतास , बिहार का रहने वाला था।वही घटना के बाद रेल कर्मियोंमें शोक का माहौल है। मौके पर यांत्रिक अभियंता बरकाकाना यू के दास, अनुभाग अभियंता जुगनू दास, स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी, एसएसई सरोज सिंह, जेई अंकित कुमार, शैलेश कुमार, रामजी सिंह, मिथिलेश राम, राहुल कुमार समेत कई रेल कर्मी मौजूद थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि संजीव कुमार की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी।राजीव कुमार तीन माह पूर्व हावड़ा से म्युचुअल ट्रांसफर करवाकर बरवाडीह आया था । वह बरवाडीह रेलवेक्वार्टर में रहता था। घटना के बाद मृतक के परिजन बरवाडीह पहुंचे जहा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

