हरिहरगंज व पिपरा में गणतंत्र दिवस की धूम, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों पर फहराया तिरंगा

हरिहरगंज (पलामू )

हरिहरगंज व पिपरा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय सहित शिक्षण संस्‍थानों पर शान से राष्ट्रध्वज फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गई।इस अवसर पर हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख कमला देवी थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, पिपरा थाना परिसर में थाना प्रभारी बिमल कुमार सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० गोपाल प्रसाद पथरा ओपी में ओपी प्रभारी मंटू कुमार के अलावे भाजपा प्रखंड कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, झामुमो पार्टी कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ,राजद पार्टी कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव, रानी मैरेज हॉल में वैश्य जागृति मंच अध्यक्ष गंगा जायसवाल, न्यू सब्जी बाजार में मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन स्तरोन्नत उच्च विद्यालय कटैया में प्रधानाध्यापिका अभिलाषा कुमारी, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में वार्डन अनिता कुमारी, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पिपरा में वार्डन चंदा कुमारी, नेशनल आईटीआई में चेयरमैन सत्येन्द्र मेहता ने तिरंगा फहराया । इसके अलावे सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालय तथा संस्थानों में संस्था प्रधान ने तिरंगा फहराया । इस दौरान बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी सीओ मनीष सिन्हा बीएओ ब्रजेश कुमार सहित प्रखंड , अंचल कर्मी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता ,प्रबुद्धजन,जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply