पूर्वी वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय टोप्पो के नेतृत्व में वन्यजीव तस्करों पर कसा शिकंजा

बरवाडीह (लातेहार)

पूर्वी वन क्षेत्र पदाधिकारी अजय टोप्पो के सशक्त नेतृत्व में वन विभाग द्वारा वन्यजीव तस्करों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अवैध शिकार, तस्करी और वन्यजीवों के अंगों की खरीद–फरोख्त में संलिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हाल के दिनों में विभाग की सक्रियता के चलते कई तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
वन क्षेत्र में गश्त को सुदृढ़ करते हुए टीम ने संवेदनशील इलाकों की पहचान कर विशेष निगरानी शुरू की। खुफिया सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में तस्करी से जुड़े उपकरण, जाल और संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई है। वन विभाग की इस सख्ती से तस्करों में भय का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत हुई है।पदाधिकारी अजय टोप्पो ने स्पष्ट किया कि वन्यजीव संरक्षण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वन्यजीव अपराधों की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।
लगातार चल रहे इस अभियान से क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा मजबूत हुई है और जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Leave a Reply