कौवाखोह में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 25 जनवरी को

हरिहरगंज (पलामू)

भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त तथा पंजीकृत पलामू एग्रोग्रीन प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड एवं वर्मा हॉस्पिटल पड़वा मोड़ के सहयोग से एनएच 98 कौवाखोह पेट्रोल पंप के समीप 25 जनवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए को फाउंडर डॉ० रविरंजन कुमार ने बताया कि शिविर में रांची और डालटनगंज के प्रसिद्ध व विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा जांच , परामर्श,दवा तथा ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की लोगों से अपील की है।

Leave a Reply