राषटीय लोक अदालत का झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने दुमका से किया ऑन लाइन उदघाटन

मेदिनीनगर (पलामू) बर्ष 2025 के अंतिम राषटीय लोक अदालत का उदघाटन दुमका से मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति सुरजीत नारायण प्रसाद ने द्वीप व अन्य झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशो ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।सूबे के सभी जिले के न्यायाधीश ऑन लाइन उदघाटन कार्यक्रम से जुड़े रहे। पलामू जिला में भी प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा के साथ सिविल कोर्ट के सभी न्यायिक पदाधिकारी वीसी रूम से जुड़े रहे।व राषटीय लोक अदालत का जिले में भी शुभारम्भ किया गया।पलामू जिले में भी राषटीय लोक अदालत में मामले निस्तारण को ले 12 पीठो का गठन किया गया था।इसमें सुलह समझौता के आधार पर 74 हजार से अधिक मामले का निस्तारण किया गया।व एक सौ 53 करोड़ से अधिक रुपये का मामला सेटल समाचार लिखे जाने तक किया गया। विद्युत विभाग के लगभग 300 मामले का निस्तारण किया गया ।वहीं कुटुंब न्यायालय के 36 मामले और मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस के 15 मामले का निस्तारण किया गया ।ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम को पैनल अधिवक्ता ,एल ए डी एस अधिवक्ता ,व पीएलवी के अलावे डालसा के स्टेक होल्डर के द्वारा देखा गया। इस मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, जिला व सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार, राजकुमार मिश्रा, प्रतीक चतुर्वेदी, श्वेता ढींगरा ,आभाष कुमार, आयशा खान, मनोरंजन कुमार,सुशीला सोरेंग, रविशंकर पांडेय,सौरभ कुमार गौतम,सोनम विश्नोई, निशिकांत,कमल प्रकाश, समीरा खान , ,निर्भय प्रकाश, शंभू महतो, प्रज्ञेश निगम रश्मि चंदेल, कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष मोहम्मद नसरुद्दीन ,स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, हुसैनाबाद एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता, छतरपुर एसडीएम आशीष गंगवार डालसा सचिव राकेश रंजन ,लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, अधिवक्ता बीना मिश्रा ,ज्ञानरंजन ,वीर विक्रम वक्स राय, संजय कुमार सिन्हा, कुमार शिवाजी सिंह ,कुमारी नीतू सिंह ,रामचंद्र सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, महिमा श्रीवास्तव, पुष्कर राज, पीएलवीकृपा शंकर दुबे,अधिवक्ता अजय कुमार पांडेय,संजीव कुमार सिंह के अलावे विद्युत विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, बैंक, श्रम विभाग ,के अधिकारी ,कर्मचारी व सौकड़ों वादकारीउपस्थित थे।

Leave a Reply