इनडोर स्टेडियम खुलवाने को लेकर शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन

मेदिनीनगर (पलामू)

प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने मेदिनीनगर शहर को एक शानदार इनडोर स्टेडियम खुलवाने को लेकर शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन की । वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर और माननीय सांसद बी डी राम ने किया शिलान्यास l प्रथम महापौर ने बताया इसकी रूपरेखा मेरे कार्यकाल में बनी लेकिन निविदा निकालने में काफी देर हुई । इस प्रोजेक्ट का नक्शा व्योम आर्किटेक्ट स्टूडियो रांची द्वारा तैयार किया गया इसके आर्किटेक्ट अतुल अग्रवाल है जिनको मेरे कार्यकाल में नियुक्त किया गया था और उनका पहला प्रोजेक्ट मेरी ही निगरानी में कोयल रिवर फ्रंट जो उनके द्वारा बनाया गया । प्रथम महापौर ने बताया इस स्टेडियम में जहां राष्ट्रीय स्तर के मापदंड का स्विमिंग पूल होगा वही वालीबाल, बास्केटबाल और इंडोर बैडमिंटन कोर्ट भी होगा l इसमें महिला पुरुषों के लिए योगा और मॉर्निंग वॉकर के लिए टेफलॉन ट्रैक की व्यवस्था बनाई गई है l इस स्टेडियम में बच्चों के लिए डिजिटल गेम्स जोन भी होगा । कैंपस में सुव्यवस्थित कैफेटेरिया भी होगा जहां लजीज व्यंजन मिलेंगे l स्टेडियम का अपना बड़ा पार्किंग की व्यवस्था की गई है l प्रथम महापौर ने कहा अगर स्टेडियम सही रूप से बना तो रांची क्लब के तर्ज पर डेवलप होगा जो हमारे शहर के लिए माइलस्टोन होगा । इस अवसर पर प्रथम महापौर ने माननीय सांसद एवं माननीय मंत्री के विकास कार्यों में लंबी लकीर खींचने के लिए बधाई दी ।

Leave a Reply