पर्चा दाखिल करने के दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन

हरिहरगंज (पलामू)

नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन शुक्रवार को भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया । वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 1 से 8 के लिए 20 तथा वार्ड संख्या 9 से 16 तक के लिए 18 कुल 38 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे। वार्ड सदस्य के लिए अबतक कुल 81 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा है। जबकि अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई है। इनमें नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदने वालों मे आशा कुमारी, कुमारी शिला चौधरी एवं प्रमिला चौधरी शामिल हैं। वहीं शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। हालांकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर उम्मीदवारों में नाराजगी भी देखने को मिली। कई उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के अभाव में चुनावी रणनीति बनाने में कठिनाई हो रही है। उम्मीदवारों ने निर्वाचन पदाधिकारी से शीघ्र मतदाता सूची उपलब्ध कराने की मांग की है।मांग करने वालों में चंदन प्रजापति, महावीर मेहता, कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, गोरखनाथ राम, मुस्तफा अंसारी, विनोद पासवान, सुनील कुमार सहित कई संभावित उम्मीदवारों शामिल है।इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और आगामी दिनों में मतदाता सूची उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply