बारियातू (लातेहार)
बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत साल्वे पंचायत के बरनी ग्राम में जंगली हाथियों के झुंड ने शनिवार रात्रि जमकर उत्पात मचाते हुए दर्जन से अधिक किसानों के द्वारा लगा मक्का व धान के फसल को खाकर एवं रौंद कर पुरी तरह नष्ट कर दिया। जिससे लगभग दस लाख रुपए का नुक़सान हुआ है।
जानकारी देते हुए किसान मंगर गंझू, बालेश्वर गंझू, नरेश गंझू, राजेन्द्र गंझू, विकास गंझू, बिलाष गंझू, मुकेश गंझू, बालचंद गंझू, बंधन गंझू, संतोष गंझू, परदेशी गंझू, सुरेश गंझू सहित अन्य किसानों ने बताया कि 18 से 20 की संख्या में हाथियों का झुंड शनिवार रात्रि लगभग आठ बजे बरनी ग्राम में आ धमके और लगे मक्का व धान के फसल को खाने लगे। जहां हम सभी किसान एक जुट होकर टीन पीट व मशाल जला कर हाथियों के झुंड को भगाने की कोशिश किया पर हाथी हमलोगों पर हमला करने के लिए दौड़ाने लगे। तब हम सभी वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। और वन को इसकी जानकारी दिया। विभाग के कुछ कर्मी आये। पर हाथियों के झुंड को भगाने का कोई प्रयास नहीं किया। कहा खाने दिजिए अपने चला जाएगा। लेकिन हाथियों का झुंड रात भर हम सभी के खेत मे लगे धान व मक्का की खेती को बारी बारी से खाकर एवं रौंद कर बर्बाद करता रहा। रविवार सुबह सात बजे हाथियों का झुंड बगल के चेटुआग जंगल की ओर चल गया। विभाग हाथियों के भगाने का कोई प्रयास नहीं कर रही है। जिससे पुनः हाथियों का आने का डर बना हुआ है।
ग्रामीणों व किसानों ने आगे कहा कि जंगली हाथियों के झुंड द्वारा बीते कई वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में उत्पात मचा कर फसलों को बर्बाद करते आरहा है। हाथि भगाने के नाम पर विभाग मे लुट मचा है।लेकिन वन विभाग की टीम हाथियों को भगाने में अब-तक नाकाम साबित हुए है।ग्रामीणों ने विभाग के उदासीनता को देखते हुए उपायुक्त से तत्काल एक्सपर्ट टीम बुला कर हाथियों को क्षेत्र से निकालने का मांग किया है। यदि विभाग हाथियों द्वारा हो रहे फसल बर्बाद का रोकथाम नहीं करती है तो हम सभी ग्रामीण एक जुट होकर अब सड़क पर उतर आए गे। घटना की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया राजीव भगत घटनास्थल पहुंचे और किसानों को हर संभव मदद करने कि बात कही।

